Delhi Mukhyamantri Mahila Samman 2024 Yojana Know Eligibility And Benefits – दिल्ली में महिलाओं को मिलेगी मुख्यमंत्री सम्मान निधि? जानें पात्रता और योजना का लाभ कैसे ले | cmyojana.top

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman 2024 Yojana दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, दिल्ली की हर महिला जो 18 साल से ज्यादा उम्र की है, को हर महीने ₹1,000 मिलेंगे। इस योजना के लिए सरकार ने 2,000 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।

हाल ही में इस योजना पर एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यह राशि उन महिलाओं को ही दी जाएगी जिनकी सालाना आय ₹2.5 लाख तक है। इसके अलावा, जिन महिलाओं के नाम पर गाड़ी है या जो नौकरी कर रही हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर, यह राशि महिलाओं की आय के आधार पर दी जाएगी।

HOME > Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

योजना का नामदिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
योजना  की घोषणा की दिल्ली सरकार ने
घोषणा कब  की गयी ? 4 मार्च 2024 
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
लाभार्थीदिल्ली की महिलाएं
लाभ1000 रुपये प्रतिमाह
बजट2714 करोड़
दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइटhttps://delhi.gov.in
योजना की  आधिकारिक वेबसाइटजल्दी ही शुरू होगी |

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman 2024 Yojana क्या है

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को हर महीने ₹1,000 दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह योजना कब से लागू होगी और इसके लिए पूरी शर्तें और नियम क्या होंगे।

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman 2024 Yojana की पात्रता क्या है?

इस योजना का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए महिला के पास दिल्ली का वोटर कार्ड होना जरूरी है। अगर किसी महिला के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड नहीं है, भले ही वह दिल्ली में रह रही हो, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman 2024 Yojana का लाभ लेने के लिए क्या करें?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक दिल्ली सरकार की तरफ से कोई नियम और शर्तें लागू नहीं की गई हैं। लेकिन वित्त मंत्री आतिशी द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुसार, 18 साल से अधिक आयु वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को एक आवेदन फॉर्म भरना होगा, साथ ही एक घोषणा पत्र भी देना होगा। आवेदन के साथ उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज़ भी प्रस्तुत करने होंगे:

  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक अकाउंट की जानकारी

इसके अलावा, सरकारी नौकरी करने वाली और टैक्सपेयर महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Also Read ItBeti Hai Anmol Yojana Registration form 2024 – बेटी है अनमोल योजना

  • Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: Beneficiary List PDF, Village List, Login, PMFBY Last Date 2024

    Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: Beneficiary List PDF, Village List, Login, PMFBY Last Date 2024

    Launched in 2016, the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) is a flagship crop insurance scheme by the Government of India designed to provide financial support to farmers facing crop losses due to unforeseen events like natural disasters, pests, and diseases. It is one of the largest crop insurance schemes globally based on farmer participation.…


  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Form PDF: Online Apply, Yojana Status, List ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता

    Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Form PDF: Online Apply, Yojana Status, List ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता

    Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Form PDF (MKUY) -मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जो खासतौर पर उन लड़कियों के लिए है जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों का उत्थान और सशक्तिकरण करना है। इस योजना के तहत सरकार लड़कियों…


2 thoughts on “Delhi Mukhyamantri Mahila Samman 2024 Yojana Know Eligibility And Benefits – दिल्ली में महिलाओं को मिलेगी मुख्यमंत्री सम्मान निधि? जानें पात्रता और योजना का लाभ कैसे ले | cmyojana.top”

Leave a Comment